महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-6.0 का भव्य शुभारम्भ, महिला जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

महराजगंज

महराजगंज महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-6.0 का भव्य शुभारम्भ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-6.0 का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने उद्योग चौराहा से महिला पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप संचालित इस अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, सहायता सेवाओं और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा समाज में सम्मान, समानता और सशक्तीकरण की भावना को मजबूत करना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.