बलिया

बलिया प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति का सामना कर रहे किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति का सामना कर रहे किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात से प्रभावित प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों को ₹493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
इस पहल के तहत जनपद बलिया के लगभग 4,600 प्रभावित किसानों के लिए ₹3.10 करोड़ की सहायता राशि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के क्रम में बलिया जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की उपस्थिति में 100 किसानों को प्रतीकात्मक रूप से डमी चेक वितरित किए गए।
फसल क्षति का विवरण और सहायता राशि
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 100 गांवों में करीब 1,500 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों के लिए कुल ₹310 लाख की सहायता राशि तय की गई है, जिसमें
चक्रवात से प्रभावित: लगभग 300 किसानों के लिए ₹30 लाख
बाढ़ से प्रभावित: करीब 4,300 किसानों के लिए ₹280 लाख
यह सहायता राशि कोषागार के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे उन्हें कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके। किसान संघ के प्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गोपेश तिवारी, तहसीलदार अभिषेक कुमार, कृषि विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह और नायब तहसीलदार प्रदीप यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













