बलिया

बलिया पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 24 राशि गोवंश बैल से लदा एक ट्रक कंटेनर बरामद किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 24 राशि गोवंश (बैल) से लदा एक ट्रक (कंटेनर) बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को थाना नरही पुलिस टीम उजियार प्राथमिक विद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भारवकोल की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर UP71AT0098) को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर ड्राइवर और उसके साथी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
कंटेनर की तलाशी लेने पर अंदर क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बंधे 24 गोवंश मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। वाहन स्वामी अंजू अली (निवासी फतेहपुर, गाजीपुर) और अज्ञात चालक के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













