बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि भृगु की ऐतिहासिक और पौराणिक तपोभूमि बलिया के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के तहत महर्षि भृगु आश्रम के सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार पर 8.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि भृगु की ऐतिहासिक और पौराणिक तपोभूमि बलिया के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के तहत महर्षि भृगु आश्रम के सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार पर 8.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी दी है।
मान्यता है कि सप्तऋषियों में प्रमुख महर्षि भृगु ने इसी पावन भूमि पर तपस्या कर ‘भृगु संहिता’ की रचना की थी। योगी सरकार की योजना बलिया में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर महर्षि भृगु कॉरिडोर विकसित करने की है, जिससे धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान मिल सके।
आधुनिक सुविधाओं से सजेगा आश्रम
परियोजना के तहत आश्रम परिसर में भव्य स्वागत द्वार, दो मंजिला मल्टीपर्पज हॉल, यात्री शेड, आकर्षक वॉल आर्ट और म्यूरल आर्ट, आधुनिक साइनेज और महर्षि भृगु के इतिहास को दर्शाता लाइट एंड साउंड शो विकसित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि सरकार अल्पज्ञात लेकिन ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ रही है। बलिया की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी धरती पर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और वर्ष 2025 में यहां 10.31 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। इस नई सौगात से जिले में धार्मिक पर्यटन को और अधिक विस्तार मिलेगा।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













