मऊ

मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि जनपद में 2,72,151 किसान हैं, जिनमें से 2,56,721 पंजीकृत हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, मखाना विकास योजना और ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ जैसी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए गए हैं।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत फल, सब्जी, मशरूम, पॉली हाउस, कोल्ड स्टोरेज और कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 60:40 के अनुपात में अनुदान का प्रावधान है।

जिलाधिकारी ने योजनाओं का पोर्टल पर विवरण अपलोड करने, मंडियों और ब्लॉक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा जनपद के शीतगृहों (कोल्ड स्टोरेज) की जांच के सख्त निर्देश दिए। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को आधुनिक बागवानी का प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता समेत अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













