सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया ब्लॉक के ककरही गांव में सोमवार को ‘सबका दल यूनाइटेड’ की हिस्सेदारी रथ यात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया ब्लॉक के ककरही गांव में सोमवार को ‘सबका दल यूनाइटेड’ की हिस्सेदारी रथ यात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। पीले रंग के इस रथ पर स्वामी ब्रह्मानंद और संत गाडगे बाबा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार लोधी की तस्वीरें सुशोभित थीं।
रथ यात्रा के गांव में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में वंचित वर्गों के अधिकारों और उनकी हिस्सेदारी की मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान लम्बू लोधी, महन्त लोधी समेत तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













