जौनपुर

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र के 52 वर्षीय भाई ओमप्रकाश मिश्र की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र के 52 वर्षीय भाई ओमप्रकाश मिश्र की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण में कोहराम मच गया और भारी दहशत फैल गई।
तनाव की स्थिति को भांपते हुए मौके पर तुरंत कई थानों की फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।
फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों और वारदातों को अंजाम देने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। अधिकारी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे हैं।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













