जौनपुर

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के लिए निकले 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने छह दिनों की कड़ी मशककत के बाद बच्चे को मुंबई के तुर्वे सेक्टर-24 से सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के लिए निकले 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने छह दिनों की कड़ी मशककत के बाद बच्चे को मुंबई के तुर्वे सेक्टर-24 से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही, मुख्य आरोपी अरबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
6 अक्टूबर को दिया गया था वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 6 अक्टूबर की है। पीड़ित बालक रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकला था, तभी आरोपी अरबाज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि बच्चे का मुंह ढककर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया गया और अगवा कर मुंबई ले जाया गया। परिजनों की शिकायत पर रामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की।
मुंबई तक पहुंची पुलिस टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जो सुराग लगाते हुए मुंबई पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से 10 अक्टूबर की रात तुर्वे सेक्टर-24 में छापेमारी कर आरोपी अरबाज को दबोच लिया गया और बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।
आरोपी पर पहले से भी दर्ज है केस
पुलिस टीम 11 अक्टूबर को आरोपी और बच्चे को लेकर जौनपुर लौटी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज (निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ साल 2025 में भी रामपुर थाने में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली है, और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













