जौनपुर

जौनपुर जनपद के शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा को देखते हुए जौनपुर यातायात पुलिस ने नया रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था आगामी 21 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा को देखते हुए जौनपुर यातायात पुलिस ने नया रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था आगामी 21 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

त्योहार के दौरान शहर में भीड़भाड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुत्तूपुर से आने वाले टोटो शाहगंज पड़ाव तक ही आ सकेंगे, जबकि पॉलिटेक्निक, मछलीशहर और बदलापुर पड़ाव से ई-रिक्शा और ऑटो का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जेसीज चौराहे से शहर जाने वाले टेम्पो और बैटरी रिक्शा भी नहीं जा सकेंगे, जिन्हें डायवर्ट कर जोगियापुर, सद्भावना तिराहा और अटाला मस्जिद के रास्ते निकाला जाएगा।
इसके अलावा, 11 से 21 अक्टूबर तक कुत्तूपुर, जेसीज, पॉलिटेक्निक, कुमार पेट्रोल पंप और जोगियापुर से किसी भी भारी वाहन को शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। सुतहट्टी से कोतवाली, अशोक टॉकीज से चहरसू चौराहा और किशन कॉफी की तरफ से भी तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













