जौनपुर: स्वर्णकार समाज की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, दशहरा और भरत मिलाप पर्व पर समाज की पहचान मजबूत करने पर हुई चर्चा

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज में स्वर्णकार समाज की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अखिलेश कुमार आर्य ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज में स्वर्णकार समाज की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अखिलेश कुमार आर्य ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दशहरा और भरत मिलाप पर्व को लेकर समाज की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना और सामाजिक प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

त्योहारों के दौरान रचनात्मक कार्यों पर जोर

बैठक के दौरान विस्तार से चर्चा की गई कि दोनों प्रमुख पर्वों (दशहरा और भरत मिलाप) के अवसर पर स्वर्णकार समाज की ओर से कौन-कौन से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य किए जाएं, जिससे समाज की एक मजबूत पहचान उभरे और समाज के प्रति लोगों में एक सकारात्मक संदेश पहुंचे।

कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि त्योहारों के समय समाज के सभी लोगों को संगठित होकर आगे आना चाहिए और बढ़-चढ़कर सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। वक्ताओं ने आपसी एकजुटता और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे समाज का उत्थान हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.