महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा बाजार और घुघली रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा बाजार और घुघली रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ मुंडेरी मझउवा गाँव के सामने रेलवे ट्रैक (खंभा संख्या 339/8-9) पर एक लगभग 75 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
ट्रेन चालक ने दी सूचन
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 55096 के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी सिसवा बाजार स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद सुबह लगभग 9:13 बजे स्थानीय कोठीभार पुलिस को मामले की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि बुजुर्ग का शव रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल शव को ट्रैक से हटाकर किनारे किया और स्थिति को संभाला।
पहचान के प्रयास जारी
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन प्राथमिक स्तर पर कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस अब सोशल मीडिया और आसपास के थानों के माध्यम से मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026











