सिद्धार्थनगर: दिसंबर 2026 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम तेज; एसडीएम रविश गुप्ता ने दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ‘बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान’ के तहत दिसंबर 2026 तक जनपद सिद्धार्थनगर को पूरी तरह बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर ‘बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान’ के तहत दिसंबर 2026 तक जनपद सिद्धार्थनगर को पूरी तरह बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के शोहरतगढ़ व बढ़नी विकास खंडों तथा दोनों नगर पंचायतों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन, जन-जागरूकता और बाल श्रमिकों के पुनर्वासन पर विस्तार से चर्चा हुई।

अक्टूबर माह तक ग्राम पंचायतों व वार्डों में प्रस्ताव पारित करने के निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम रविश गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के निर्णयानुसार अक्टूबर माह तक शोहरतगढ़ और बढ़नी क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में निर्धारित प्रारूप पर बाल श्रम मुक्ति संबंधी प्रस्ताव पारित कराए जाएं। इसके बाद इन प्रस्तावों को ब्लॉक एवं नगर पंचायत स्तर पर पारित कराकर अग्रिम कार्रवाई के लिए श्रम विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

बाल श्रमिकों का होगा पुनर्वासन, शिक्षा से जोड़े जाएंगे बच्चे

एसडीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में कहीं भी बाल श्रमिक दिखाई देता है, तो तत्काल उसके पुनर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाए। बाल श्रमिकों को श्रम से मुक्त कराकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा विद्यालय नामांकन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ला, श्रम विभाग के जिला सलाहकार जय प्रकाश गुप्ता, फील्ड समन्वयक अशोक विश्वकर्मा, ब्लॉक समन्वयक इंजीनियर अमन शर्मा, विजय शंकर यादव, रूपा उमर, बढ़नी के एडीओ पंचायत राम विलास, सीएचसी से सोनू कुमार तथा बीआरसी से अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.