सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ में पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ में पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया।
गरीबों और वंचितों के अधिकारों के समर्पित रहे नेताजी
पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा था। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गरीबों, किसानों, नौजवानों और समाज के वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए उनका योगदान अमूल्य है, जिसे देश और समाज कभी भुला नहीं सकता। उनके विचार सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस श्रद्धांजलि सभा में छात्रसभा के अध्यक्ष विष्णु उमर, जिला सचिव रामू यादव, नागेश्वर मिश्र, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष रामस्वरुप पाण्डेय, गुड्डू सिंह, गोलू, राजू पाण्डेय, विजय गुप्ता और अली अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












