बुलंदशहर: अहमदगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग; शासन स्तर पर कार्रवाई के लिए बढ़ा पत्र

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की अहमदगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शासन स्तर पर सुगबुगाहट तेज हो गई है और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद जग गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की अहमदगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शासन स्तर पर सुगबुगाहट तेज हो गई है और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद जग गई है। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर अब शासन ने संज्ञान लिया है।

प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को भेजा गया पत्र

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधायक अनिल शर्मा को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को अग्रसारित कर दिया गया है।

मंत्री की ओर से 3 सितंबर को जारी पत्र में बताया गया कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डी.के. शर्मा द्वारा 18 अगस्त 2026 को एक पत्र सौंपकर अहमदगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करने की मांग उठाई गई थी। इसी मांग पत्र को आगे की विभागीय प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।

विभागीय कार्रवाई का इंतजार

हालांकि, इस पत्र के माध्यम से फिलहाल अहमदगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की अंतिम स्वीकृति की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय लोगों में क्षेत्र के विकास को लेकर एक नई उम्मीद जगी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.