जौनपुर

जौनपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका बेहद भव्य और शानदार स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका बेहद भव्य और शानदार स्वागत किया गया। लखनऊ से चलकर देर शाम जौनपुर पहुंचे सांसद के स्वागत में नगर के चांदपुर बालू मंडी से लेकर विभिन्न प्रमुख मार्गों तक भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकला स्वागत जुलूस
चांदपुर बालू मंडी के पास सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात, विद्यासागर सोनकर खुली जीप में सवार होकर समर्थकों के विशाल काफिले के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। रुहट्टा मोहल्ले में सद्भावना मंच के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के बीच उन्हें 51 किलो की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
यह स्वागत जुलूस पॉलिटेक्निक चौराहा, रुहट्टा, ओलंदगंज, कसेरी बाजार, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा और भंडारी समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
मां शीतला के दरबार में टेका माथा
नगर भ्रमण के उपरांत देर रात यह काफिला माँ शीतला धाम चौकिया पहुंचा, जहां राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने विधिवत मां शीतला के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उनका काफिला सुक्खीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा।
ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस भव्य स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह, जिला मंत्री सुधांशु सिंह, इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल, गौतम गुप्ता, पूर्व सभासद विनय सिंह, रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, शरद शुक्ला, मोहिनी शुक्ला, प्रमोद सिंह, रामकृष्ण पाठक, आदित्य सिंह निकुंभ, पंकज सिंह, अजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, अनिमेष सिंह, नीलमणि सिंह, रजत सिंह, शुभम तिवारी और राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












