सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘धरतीपुत्र’ पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की चौथी पुण्यतिथि पर जनपद के जोगिया चौराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘धरतीपुत्र’ पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की चौथी पुण्यतिथि पर जनपद के जोगिया चौराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश कनौजिया की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे सपाईयों ने नेताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
“समाजवादी पार्टी दया की नहीं, बराबरी की राजनीति करती है”
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सपा नेता महेश कनौजिया ने नेताजी के जीवन और उनके राजनीतिक सफर पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नेताजी अक्सर कहा करते थे कि समाजवादी पार्टी बख्शीश या दया की राजनीति नहीं करती, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना चाहती है जो किसी की कृपा पर निर्भर न रहे।
महेश कनौजिया ने आगे कहा कि नेताजी हमेशा किसानों, मजदूरों, नौजवानों, बेरोजगारों, शोषितों, वंचितों और समाज के दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनकर जिए। उनके सिद्धांत, संघर्ष और ओजस्वी व्यक्तित्व की गूंज भारतीय राजनीति में हमेशा गूंजती रहेगी और वे राजनीतिक क्षितिज पर हमेशा एक उदीयमान सूर्य की तरह चमकते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी का परचम लहराकर पार्टी की पूर्ण सरकार बनाना ही श्रद्धेय नेताजी के प्रति हमारी सबसे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रमुख रूप से ये लोग रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्य रूप से कृष्ण नाथ यादव, कमाल अहमद खान, सुग्रीव यादव, रवि शंकर यादव, कमरूज्जमा खान, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, जोखन चौधरी, राजू चौधरी, श्री राम जायसवाल, सतीश चौधरी सहित तमाम स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












