हापुड़

हापुड़ में किसानों को खाद के नाम पर गुमराह करने वाले उर्वरक कारोबार के खिलाफ कृषि विभाग की कार्रवाई अब मुकदमे और पुलिस विवेचना तक पहुँच गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ में किसानों को खाद के नाम पर गुमराह करने वाले उर्वरक कारोबार के खिलाफ कृषि विभाग की कार्रवाई अब मुकदमे और पुलिस विवेचना तक पहुँच गई है। नगर क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित एक बड़े परिसर में 3 अक्टूबर को हुई छापेमारी में विभाग को बंद गेट के भीतर नकली उर्वरक तैयार करने और पैकिंग से जुड़ी भारी मात्रा में संदिग्ध सामान और मशीनें बरामद हुई हैं।
छापेमारी में बरामद प्रमुख सामग्रियां
Indian Potash Limited के नाम वाले लगभग 90 सिले हुए बैग।
लगभग 50 खाली बोरे और प्लास्टिक बैग।
सफेद क्रिस्टल पाउडर से भरे करीब 20 बैग।
ग्राइंडर-मिक्सचर मशीन, तौल मशीन, बैग सिलाई मशीन और जनरेटर।
जांच के दायरे में नकली डीएपी बनाने की आशंका
एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, मौके पर कुछ बैगों में ऐसी दानेदार सामग्री भी मिली है, जो प्रथम दृष्टया डीएपी जैसी प्रतीत होती है। इसे नकली डीएपी निर्माण की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सामग्री की वास्तविक गुणवत्ता का अंतिम निर्धारण प्रयोगशाला (लैब) जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
घटना के वक्त परिसर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे सामान को सुरक्षित करते हुए परिसर को सील कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से विवेचना कर रही है। कृषि विभाग द्वारा उर्वरक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













