हापुड़: 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हापुड़

गढ़मुक्तेश्वर: थाना क्षेत्र के गांव लडपुरा से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। पांच अक्टूबर को किशोरी के अचानक घर से लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गढ़मुक्तेश्वर: थाना क्षेत्र के गांव लडपुरा से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। पांच अक्टूबर को किशोरी के अचानक घर से लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परेशान पिता ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहित पर लगा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के गांव मोटा निवासी युवक मोहित पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। आरोपों की वास्तविक पुष्टि विवेचना के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर होगी।

पुलिस टीम जुटी तलाश में

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने किशोरी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक अभिषेक प्रताप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का मुख्य फोकस किशोरी की सकुशल बरामदगी और घटना के सच का पता लगाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.