हापुड़

हापुड़ जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दुर्घटनाओं के कारणों, चिन्हित ब्लैक स्पॉट और यातायात व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतते हुए ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। इन दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को खतरे की पहले से जानकारी मिल सके।
इसके साथ ही, ओवरलोड वाहनों, अवैध संचालन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतते हुए वाहनों की फिटनेस और मानकों की सघन जांच कराने को कहा गया।
डीएम ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने तथा सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, एआरटीओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













