महराजगंज

गोरखपुर प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना साहनी के साथ कथित तौर पर सरेआम थप्पड़ मारने और अपमानित किए जाने के मामले में निषाद पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना साहनी के साथ कथित तौर पर सरेआम थप्पड़ मारने और अपमानित किए जाने के मामले में निषाद पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा है। इस घटना के विरोध में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार प्रदर्शन कर अपना कड़ा विरोध जताया है।
इसी क्रम में बुधवार को महराजगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की
प्रदर्शनकारियों ने कड़े शब्दों में कहा कि सार्वजनिक रूप से किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह का अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द से जल्द उचित और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन को और भी तेज किया जाएगा।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













