दिल्ली

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त CECके खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन के विरोध मार्च से दूरी बनाए रखने की वजह साफ की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त CECके खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन के विरोध मार्च से दूरी बनाए रखने की वजह साफ की है। हैदराबाद के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह इस गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इस दौरान एक चर्चित कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा, “मैं वहां नहीं गया क्योंकि मैं उस (गठबंधन) का हिस्सा नहीं हूं। ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ वाली बात है।”
CEC की चयन प्रक्रिया पर सवाल
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन की मौजूदा प्रक्रिया पर भी कड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से कार्यपालिका (सरकार) के पक्ष में है और इसे बदलने की जरूरत है। ओवैसी ने सुझाव दिया कि CEC के चयन के लिए ऐसी पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें प्रधानमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ-साथ देश की न्यायपालिका (मुख्य न्यायाधीश) की भी बराबर भूमिका हो।
SIR को बताया ‘पिछले दरवाजे से NRC’
इसके साथ ही, AIMIM प्रमुख ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि SIR कोई सही प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह “पिछले दरवाजे से लाया गया एनआरसी ” है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा चुनाव आयुक्त नियुक्ति प्रणाली में जल्द से जल्द सुधार किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि मंगलवार को ‘INDIA’ गठबंधन से जुड़ी 19 पार्टियों ने संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला था, जिसमें कांग्रेस नेताओं सहित कई विपक्षी सांसद शामिल हुए थे।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













