दिल्ली

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी आज इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी आज इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को संसद मार्ग पर मार्च निकाल रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के पास रोककर सड़क पर ही हिरासत में ले लिया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं को कुछ देर हिरासत में रखने के बाद देर रात किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया। इस बीच, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने आधिकारिक तौर पर बैठक के लिए समय नहीं मांगा था। आयोग के अनुसार, संसद एनेक्सी में 240 विपक्षी सांसदों से मिलने का प्रस्ताव प्रोटोकॉल के विपरीत होने के कारण स्वीकार नहीं किया गया, क्योंकि ऐसी बैठकें चुनाव आयोग के परिसर में ही होती हैं। विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और अन्य मुद्दों को लेकर CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













