भारत

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल जनवरी 2029 तक है। नियमानुसार, वह 26 जनवरी 2029 को अपने पद से रिटायर होंगे, क्योंकि मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो तक होता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल जनवरी 2029 तक है। नियमानुसार, वह 26 जनवरी 2029 को अपने पद से रिटायर होंगे, क्योंकि मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो तक होता है। वह लोकसभा चुनाव 2029 की घोषणा से लगभग डेढ़ महीने पहले सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
उन्होंने 19 फरवरी 2025 को देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। अपने इस कार्यकाल के दौरान वह उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ वर्ष 2027 का राष्ट्रपति चुनाव भी संपन्न कराएंगे। वर्तमान में विपक्ष कुछ मुद्दों को लेकर उनके खिलाफ मुखर है और संसद में महाभियोग लाने की चर्चा कर रहा है। हालांकि, भारतीय कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को केवल संसद द्वारा विशेष बहुमत (दो-तिहाई सदस्यों की सहमति) से लाए गए महाभियोग प्रस्ताव के माध्यम से ही हटाया जा सकता है।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













