बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाने में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाने में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। थाने में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का जीर्णोद्धार किया गया है, जिसके बाद अब यहां आगंतुक महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया गया है।
बेहतर सुविधाएं और परामर्श व्यवस्था
जीर्णोद्धार के बाद इस केंद्र में महिला फरियादियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल और वॉशरूम जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। इसके अलावा, केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों एवं केंद्र प्रभारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है, ताकि वे थाने आने वाली पीड़ित महिलाओं की प्रभावी काउंसलिंग कर सकें और उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी प्रदान कर सकें।
अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाने की महिला पुलिसकर्मियों को अपने हाथों से भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से समाज में महिला-हितैषी पुलिसिंग और सकारात्मक संवाद का एक मजबूत संदेश गया है।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय, एसपी क्राइम नरेश कुमार और सीओ प्रखर पांडेय सहित कई अन्य प्रमुख पुलिस अधिकारी और थाना स्टाफ मौजूद रहा।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













