बलिया

बलिया जनपद में राजनीतिक सरगर्मी तेज होते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की रिहाई की मांग को लेकर शहर के प्रमुख चित्तू पांडेय चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में राजनीतिक सरगर्मी तेज होते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की रिहाई की मांग को लेकर शहर के प्रमुख चित्तू पांडेय चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन:धरना प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर चौराहे पर डटे रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए राहुल गांधी की तत्काल रिहाई की पुरजोर मांग की।
प्रमुख रूप से रहे मौजूद:धरना प्रदर्शन के दौरान मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे चुन्नू, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, सागर सिंह राहुल और मुखिया पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन विभिन्न रूपों में जारी रहेगा।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













