हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक खेल के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक खेल के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हाल ही में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। 37 वर्षीय कौर ने स्पष्ट किया है कि वह कप्तानी छोड़ रही हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए खेलती रहेंगी। उनके इस फैसले के बाद उपकप्तान स्मृति मंधाना को भारतीय टीम की नई कमान सौंपे जाने की प्रबल संभावना है।

साल 2016 में शुरू हुआ था कप्तानी का सफर

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harmann (@imharmanpreet_kaur)

हरमनप्रीत कौर ने साल 2016 में पहली बार भारतीय महिला टी20 टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद साल 2022 में दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के संन्यास लेने पर उन्हें वनडे टीम की भी कप्तानी सौंपी गई थी। अपने नेतृत्व में उन्होंने टीम को कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल कराए।

‘टीम के लिए व्यक्तिगत खेल और महत्वाकांक्षाओं का त्याग किया

सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए हरमनप्रीत कौर ने लिखा कि यह फैसला लेना उनके लिए बेहद कठिन था। उन्होंने कहा, “मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया है—अपना खून, पसीना और समय। कई ऐसे मौके भी आए जब मुझे टीम के हित के आगे अपने व्यक्तिगत खेल, विकास और महत्वाकांक्षाओं को किनारे रखना पड़ा, क्योंकि मेरे लिए हमेशा टीम सबसे पहले रही।”

कठिन फैसलों और आलोचनाओं का दौर

बतौर कप्तान अपनी रणनीतियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नेतृत्व के दौरान उन्हें कई सख्त और अलोकप्रिय फैसले लेने पड़े। हरमनप्रीत के अनुसार, “वे फैसले कभी आसान नहीं थे और उनकी व्यक्तिगत कीमत भी चुकानी पड़ी, लेकिन हर निर्णय के पीछे एकमात्र मकसद टीम को बेहतर बनाना और युवा खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा दिलाना था। मैंने अपने सफर में सबसे कठिन पल, आलोचनाएं और दिल टूटने का दर्द भी देखा है और ऐतिहासिक सफलताएं भी।”

कप्तानी खत्म हुई है, क्रिकेट का सफर जारी रहेगा

हरमनप्रीत ने लिखा कि वह भारी मन लेकिन दिल में गहरी शांति के साथ यह जिम्मेदारी छोड़ रही हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि टीम वर्तमान में बेहद मजबूत स्थिति में है और इसका भविष्य उज्ज्वल है। अंत में उन्होंने बीसीसीआई, कोच, सपोर्ट स्टाफ, साथी खिलाड़ियों, परिवार और दुनिया भर के प्रशंसकों का आभार जताते हुए साफ किया कि कप्तानी का अध्याय जरूर समाप्त हुआ है, लेकिन देश के लिए खेलने का उनका सफर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.