साइबर ठगी के 75 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी राहत दिलाई है। साइबर ठगी में गए 75 हजार रुपये को होल्ड कराकर न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी राहत दिलाई है। साइबर ठगी में गए 75 हजार रुपये को होल्ड कराकर न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिया गया।

धरमौली टोला डुमरिया निवासी सुनील पुत्र महेंद्र सिंह साइबर ठगी के शिकार हुए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद श्यामदेउरवा थाना साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को संबंधित बैंक में होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के क्रम में बैंक से समन्वय स्थापित कर 75 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

रकम वापस मिलने पर पीड़ित सुनील ने श्यामदेउरवा पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

साइबर सेल टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए ओम प्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल योगराज शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.