महराजगंज: रोहिन नदी में महिला ने लगाई छलांग, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

महराजगंज

महराजगंज सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महराजगंज की तरफ से आ रही एक टेंपो से उतरकर एक अज्ञात महिला ने अचानक रोहिन नदी में छलांग लगा दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महराजगंज की तरफ से आ रही एक टेंपो से उतरकर एक अज्ञात महिला ने अचानक रोहिन नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में कूदते ही मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी।

टेंपो से उतरकर नदी में कूदी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को करीब 11:30 बजे एक महिला महराजगंज की तरफ से आ रही एक टेंपो से रोहिन नदी के पास उतरी। कुछ ही पलों में वह नदी के किनारे पहुंची और बिना कुछ कहे सीधे गहरे पानी में छलांग लगा दी। महिला को अचानक नदी में कूदते देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

तलाश जारी, पहचान अभी स्पष्ट नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी के आसपास तथा पानी के भीतर महिला की तलाश शुरू कराई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला कौन थी और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका था और नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.