महराजगंज: जिला अस्पताल में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का औचक निरीक्षण; इमरजेंसी से प्रसव कक्ष तक परखी स्वास्थ्य सेवाएं

महराजगंज

महराजगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार देर रात बिना किसी प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार देर रात बिना किसी प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एक आम नागरिक की तरह पहुंचे डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

मरीजों और तीमारदारों से ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीधे मरीजों और उनके तीमारदारों से संवाद किया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाले इलाज, मुफ्त मिलने वाली दवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने किसी भी तरह की अतिरिक्त फीस या अवैध वसूली मांगे जाने से साफ इनकार किया।

लापरवाह डॉक्टरों और गार्डों पर कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, प्रसव पश्चात कक्ष पोस्ट-नेटल वार्ड, फार्मेसी और विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्वेतांशु शाही और डॉ. शालिनी वर्मा अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने दोनों चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, महिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर गार्डों के मौजूद न मिलने पर भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सुधार के कड़े निर्देश

जांच के दौरान कुछ पंजिकाएं अधूरी मिलने पर डीएम ने संबंधित स्टाफ को उन्हें निर्धारित प्रारूप में तुरंत अपडेट रखने की हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों को पूरे सम्मान के साथ समय पर बेहतर इलाज मिलना चाहिए, और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. द्विवेदी भी मौके पर मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.