महराजगंज: छपिया बाजार में ‘अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत सजी नुक्कड़ नाटक की महफिल, दिया गया जनजागरूकता का संदेश

महराजगंज

महराजगंज:’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र संख्या 319 के अंतर्गत आने वाले छपिया बाजार में किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज:’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र संख्या 319 के अंतर्गत आने वाले छपिया बाजार में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक टोलियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया और समाज में सेवा, जनकल्याण व जागरूकता का मजबूत संदेश दिया।

बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने आम जनता से जुड़े विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक विषयों को बेहद रोचक एवं प्रभावी अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया। स्थानीय बाजार वासियों ने कार्यक्रम को काफी उत्सुकता के साथ देखा और कलाकारों की इस शानदार प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक आयोजनों और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को समाजहित में अपना सहयोग देने और सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छपिया बाजार के इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.