बलिया

बलिया: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद के श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद के श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनपद के सभी श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में अनिवार्य रूप से पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की है।
मादोपुर में लगेगा शिविर
जिला स्तरीय गठित समिति के निर्देशानुसार औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों एवं निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सीय परामर्श के लिए “श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक: 7 अक्टूबर
समय: प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: श्री बालेश्वर जी ट्रेडिंग कम्पनी, ए-8 इंडस्ट्रियल स्टेट, माधोपुर, रसड़ा (बलिया)
शिविर में मिलने वाली सुविधाएं
जिलाधिकारी ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों के स्वास्थ्य की गहन जांच की जाएगी और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विभिन्न सामान्य व मौसमी रोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी तथा जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक भी इस विशेष शिविर में पहुंचकर आसानी से अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे समय से शिविर में पहुंचकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, क्योंकि शुरुआती स्तर पर ही बीमारियों की पहचान होने से उनका समय पर उचित उपचार संभव हो पाता है। प्रशासन ने सभी श्रमिकों से अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस शिविर में अवश्य भाग लेने का आह्वान किया है।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













