बलिया

बलिया: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेशानुसार,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेशानुसार, मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, काजीपुरा बलिया में सर्वाइकल कैंसर के विषय पर एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता और समय पर जांच से संभव है बचाव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय जांच के जरिए इस गंभीर बीमारी के खतरों से पूरी तरह बचा जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।
कानूनी सहायता और स्वास्थ्य अधिकारों की जानकारी
शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को उनके स्वास्थ्य संबंधी कानूनी अधिकारों तथा जरूरतमंद नागरिकों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही, शरीर में किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण दिखने पर बिना किसी संकोच या देरी के डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सकीय विशेषज्ञों द्वारा भी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम में डॉक्टर शुभम श्रीवास्तव और पैरालीगल वालंटियर कृष्णानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और नागरिक उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













