बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास गत 15 सितंबर 2026 को मिले मुकेश पुत्र प्रेमपाल, निवासी सतोहा के शव के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास गत 15 सितंबर 2026 को मिले मुकेश पुत्र प्रेमपाल, निवासी सतोहा के शव के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि अवैध प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच
घटना के बाद मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर पर थाना डिबाई में बीएनएस की धारा 103(1) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया था, हालांकि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। इसके बाद पुलिस ने गहनता से सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली, जिससे सनसनीखेज सच सामने आया।
प्रेम प्रसंग के चलते रची गई थी खौफनाक साजिश
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता पूनम (पत्नी स्व. मुकेश) ने बताया कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 सितंबर 2026 की रात उसके प्रेमी ने मुकेश को शराब पिलाई और इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर गांव से बाहर सुनसान जंगल में ले गया। वहां प्रेमी और उसके एक अन्य साथी ने मिलकर मुकेश के मुंह को कीचड़ में दबाकर उसकी हत्या कर दी और सभी मौके से फरार हो गए थे।
अभियुक्ता की गिरफ्तारी
थाना डिबाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 06 अक्टूबर 2026 को अभियुक्ता पूनम को डिबाई कस्बे के पीएस हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













