महराजगंज

महराजगंज जनपद के प्रतिष्ठित ‘एनआईटीएम इंस्टीट्यूट’ आनंदनगर के डायरेक्टर चंदन कुमार ने अपने शैक्षणिक जीवन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के प्रतिष्ठित ‘एनआईटीएम इंस्टीट्यूट’ आनंदनगर के डायरेक्टर चंदन कुमार ने अपने शैक्षणिक जीवन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका पीएचडी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, जिससे उनके वर्षों की शोध साधना, कठोर परिश्रम, धैर्य और समर्पण को मुकाम मिला है। इस सफलता से पूरे एनआईटीएम परिवार, छात्र-छात्राओं और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि पूरे महराजगंज जनपद के लिए गौरव का विषय है।
गुरुजनों और माता-पिता को समर्पित सफलता
इस खास अवसर पर चंदन कुमार भावुक नजर आए। उन्होंने अपने स्वर्गीय गुरु एवं मार्गदर्शक प्रोफेसर मानवेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अमूल्य योगदान को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शोध निर्देशिका प्रो. अंजू मैम और दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह मैम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन से उनके शोध को सही दिशा मिली।
चंदन कुमार ने अपनी इस सफलता का सर्वोपरि श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, विश्वास और आशीर्वाद को दिया, जो हर कठिन परिस्थिति में उनकी सबसे बड़ी शक्ति बने। उन्होंने कहा, “गुरुजनों का मार्गदर्शन, माता-पिता का आशीर्वाद और अपनों का विश्वास ही वह शक्ति है, जिसके सहारे कठिन से कठिन मंजिल भी प्राप्त की जा सकती है।”
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













