मऊ

मऊ जिले के हलधरपुर-रतनपुरा ब्लॉक के धर्मागतपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कटियारी स्थित शंकर होटल रेस्टोरेंट में काम करते समय 25 वर्षीय अभिषेक यादव उर्फ विक्की यादव की बिजली का जोरदार झटका करंट लगने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले के हलधरपुर-रतनपुरा ब्लॉक के धर्मागतपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कटियारी स्थित शंकर होटल रेस्टोरेंट में काम करते समय 25 वर्षीय अभिषेक यादव उर्फ विक्की यादव की बिजली का जोरदार झटका करंट लगने से मौत हो गई। मृतक अभिषेक, रामनाथ यादव के पुत्र थे और पेशे से वेल्डिंग का काम करते थे।
शोक की लहर और अंतिम संस्कार
यह हादसा शाम करीब 5 बजे उस वक्त हुआ जब अभिषेक वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। अचानक करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में गमगीन माहौल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार तमाशा गोदाम घाट ठैचा पर कर दिया गया। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













