ओडिशा

ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां अताबिरा के मेडिकल चौक पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां अताबिरा के मेडिकल चौक पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कूटी पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। इस पूरी घटना का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोन्गटे खड़े करने वाला CCTV फुटेज
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कूटी पर युवक और महिला सवार होकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने बिना ब्रेक लिए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। फुटेज में हादसे का यह खौफनाक मंजर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
पुलिस ने आरोपी चालक को लिया हिरासत में
इस हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी महिला (मृतका की पहचान रेंगालीकैंप निवासी देवी प्रसाद पंडा के रूप में हुई है) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अताबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













