मेरठ: ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या; हार्ट अटैक का नाटक कर मुजफ्फरनगर में दफनाया शव, मोबाइल चैट से खुला राज

मेरठ

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ब्यूटीशियन पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ब्यूटीशियन पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को छुपाने के लिए शातिर पत्नी ने इसे ‘हार्ट अटैक’ का रूप दे दिया और परिवार को गुमराह कर शव को मुजफ्फरनगर में दफना भी दिया। हालांकि, मृतक के भाई को मिले एक मोबाइल फोन और उसमें मौजूद चैट ने इस खौफनाक साजिश का पूरा पर्दाफाश कर दिया।

क्या है पूरा मामला

घटना मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर कॉलोनी की है। मुजफ्फरनगर के फतेहुल्लापुर के रहने वाले 30 वर्षीय राजमिस्त्री तालिब की शादी करीब चार साल पहले इल्मा (27) के साथ हुई थी, और दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है। तालिब अपनी पत्नी के साथ मेरठ में किराए के मकान में रहता था, जबकि इल्मा पास ही स्थित ‘सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो’ में काम करती थी।

हत्या के बाद रचा ‘हार्ट अटैक’ का ड्रामा

पुलिस और परिजनों के मुताबिक, 28 सितंबर को तालिब जब काम से घर लौटा, तो किसी बात को लेकर उसका पत्नी इल्मा से विवाद हुआ। इल्मा का आरोप था कि तालिब उसके साथ मारपीट करता था। इसी से नाराज होकर इल्मा ने अपने प्रेमी (ब्यूटी पार्लर के मालिक अमन) को घर बुला लिया।

इल्मा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह यह कबूल कर रही है कि उसने तालिब के पैर पकड़े और उसके प्रेमी अमन व एक अन्य साथी ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शाम करीब 7 बजे इल्मा ने तालिब के ही मोबाइल से परिवार को फोन कर उसकी मौत की वजह ‘हार्ट अटैक’ बताई।

मुजफ्फरनगर में दफनाया गया शव

सूचना मिलते ही तालिब का चचेरा भाई अकरम मेरठ पहुंचा, जहां इल्मा ने उसे सामान्य मौत की कहानी सुनाई। इसके बाद परिवार के लोग उसी रात शव को मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव ले गए और 29 सितंबर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इसके अगले दिन यानी 30 सितंबर को इल्मा वापस मेरठ लौट आई थी।

मोबाइल चैट ने खोली पोल

शक तब गहराया जब सोमवार को मृतक के भाई ने इल्मा से तालिब का मोबाइल मांगा। इल्मा के आनाकानी करने पर जब घर की तलाशी ली गई, तो कपड़ों के ढेर में छुपा हुआ मोबाइल मिल गया। फोन की चैट खंगालने पर इल्मा और उसके प्रेमी अमन के बीच के अवैध संबंधों और हत्या की साजिश के सबूत हाथ लग गए। परिजनों ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो इल्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रिश्तेदारों ने भी बताया कि उन्होंने इल्मा को कई बार ब्यूटी पार्लर के मालिक अमन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिसकी जानकारी तालिब को भी थी।

पुलिस कार्रवाई और कब्र से शव निकालने की तैयारी

परिजनों ने इल्मा का इकबालिया बयान रिकॉर्ड कर पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इल्मा को अपनी निगरानी में ले लिया है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के डीएम को पत्र भेजकर कब्र से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.