लखनऊ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तीसरे उम्मीदवार को लेकर चल रहे तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तीसरे उम्मीदवार को लेकर चल रहे तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्पष्ट संकेत देते हुए लिखा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।” इस बयान के साथ ही यह लगभग साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी इस बार राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी।
सपा ने उतारे हैं दो उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत को देखते हुए माना जा रहा है कि चुनावी समीकरणों को साधते हुए सपा ने अपने स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी अपने वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर तीसरे उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं गर्म थीं और पार्टी नेताओं की तरफ से भी ऐसे संकेत दिए गए थे, लेकिन अखिलेश यादव के इस नए रुख ने साफ कर दिया है कि पार्टी का पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनावों (403 सीटों) की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर है।

भाजपा के आठ उम्मीदवार आज भरेंगे पर्चा
दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में अपने 8 उम्मीदवारों के साथ मैदान में है। भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी—धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार—आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक हलकों में आगे की रणनीतिक सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













