नई दिल्ली

नई दिल्ली एसआईआर विवाद और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर देश का सियासी पारा गरमा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली एसआईआर विवाद और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर देश का सियासी पारा गरमा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में मंगलवार को विपक्षी दलों ने दिल्ली में आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला। INDIA गठबंधन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में संसद के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग की बिल्डिंग तक विपक्षी सांसदों और नेताओं का भारी हुजूम उमड़ा।इस हाई-प्रोफाइल मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना सांसद संजय राउत सहित 19 विपक्षी दलों के प्रमुख सांसद और नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनावी सुधारों व निष्पक्षता की मांग दोहराई।
इन 19 दलों के नेताओं ने लिया मार्च में हिस्सा
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तृणमूल कांग्रेस , एनसीपी शिवसेना , राष्ट्रीय जनता दल सीपीएम , सीपीआई , नेशनल कॉन्फ्रेंस पीडीपी , झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाकपा-माले , आईयूएमएल , केरल कांग्रेस , एमडीएमके , वीसीके आरएसपी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और केरल कांग्रेस के प्रतिनिधि शामिल रहे। विपक्ष के इस कड़े विरोध प्रदर्शन से राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में सरगर्मी काफी बढ़ गई है, और INDIA ब्लॉक ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह आंदोलन विभिन्न चरणों में आगे भी जारी रहेगा।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026












