बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने नगर पालिका परिषद गुलावठी के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने नगर पालिका परिषद गुलावठी के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

नमामि गंगे योजना के तहत हो रहा है निर्माण

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था जल निगम (ग्रामीण) के प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह एसटीपी निर्माण कार्य ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत कुल 20.84 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने परियोजना की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और इससे जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने परियोजना की ड्राइंग का भी बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का लगभग 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और कार्य के पूर्ण होने की निर्धारित तिथि मई 2027 है।

पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण रोकथाम पर विशेष फोकस

अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य गुलावठी क्षेत्र से निकलने वाले सीवेज, जो वर्तमान में सीधे काली नदी में गिरता है, उसे वैज्ञानिक और निर्धारित मानकों के अनुसार उपचारित करना है, ताकि जल प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च कोटि के तकनीकी मानकों और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए तय समय-सीमा के भीतर कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और जल निगम (ग्रामीण) के संबंधित अभियंता एवं अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.