बुलंदशहर

बुलंदशहर नगर के कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने संचालित ओयो होटल ‘होटल पैराडाइज’ में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने औचक छापेमारी की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नगर के कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने संचालित ओयो होटल ‘होटल पैराडाइज’ में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने औचक छापेमारी की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया और जांच के दौरान तीन प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बिना पहचान सत्यापन के दिए जा रहे थे कमरे
पुलिस के अनुसार, जब होटल के रजिस्टरों की जांच की गई, तो उसमें ठहरे हुए युवक-युवतियों की कोई आधिकारिक एंट्री दर्ज नहीं मिली। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि होटल संचालक द्वारा बिना किसी वैध पहचान पत्र सत्यापन के ही कमरों को अवैध रूप से उपलब्ध कराया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने होटल के अंदर से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां कब्जे में ले ली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर उस पर सरकारी मोहर लगा दी है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की थी मांग
इस घटना से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने होटल में अनैतिक गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया था और प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई कर होटल को सील करने की मांग की थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल से जुड़े सभी दस्तावेजों, नियमों के उल्लंघन और फरार संचालक की तलाश को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थनगर: जोगिया उदयपुर में पीस कमेटी की बैठक, दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने और डीजे पर भड़काऊ गानों पर रोक के निर्देश
https://t.co/MaoArWScbH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026













