महराजगंज :उद्योग व्यापार मंडल का गठन, ठूठीबारी में अजय जायसवाल, लक्ष्मीपुर खुर्द में सुरेंद्र रौनियार बने अध्यक्ष

महराजगंज

महराजगंज जनपद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को ठूठीबारी कस्बे और लक्ष्मीपुर खुर्द में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को ठूठीबारी कस्बे और लक्ष्मीपुर खुर्द में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की मौजूदगी में स्थानीय व्यापारियों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
ठूठीबारी में पूर्व से मनोनीत अध्यक्ष अजय जायसवाल की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें चंद्रशेखर निगम को संरक्षक, आदित्य पटवा को महामंत्री, अमित निगम, अंकित निगम व अग्निवेश वर्मा को उपाध्यक्ष, आत्मा कसौधन को कोषाध्यक्ष, दीपू निगम को मंत्री तथा संदीप निगम और विप्लव मद्धेशिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं अनुज, उमेश, विजय, बासुकी, सजनलाल और विपिन कसौधन को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
इसी क्रम में लक्ष्मीपुर खुर्द में किराना व्यवसायी सुरेंद्र रौनियार को अध्यक्ष, संतोष निगम को उपाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार को महामंत्री, राजू को कोषाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा को मीडिया प्रभारी और सुरेंद्र निगम को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र में व्यापारियों के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.