सिद्धार्थनगर: यातायात पुलिस और सीसी टीम को दिया गया फर्स्ट-एड का प्रशिक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्रिटिकल कॉरिडोर (सीसी टीम) के प्रभारियों, कर्मियों और यातायात पुलिस के जवानों को एसएसीटीएम फाउंडेशन की टीम द्वारा आपातकालीन स्थितियों में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार (फर्स्ट-एड) का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात परिस्थितियों में मौके पर पहुंचने पर उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से घायलों की प्राथमिक जांच सीपीआर देने की विधि, एईडी का उपयोग, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के उपाय, फ्रैक्चर प्रबंधन, रिकवरी पोजीशन, जलने पर प्राथमिक उपचार, हेलमेट हटाने के सही तरीके और बच्चों के लिए सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल थीं।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के ‘गोल्डन आवर’ के महत्व को समझते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा घायलों को समय पर प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना और उनके जीवन की रक्षा करना है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह और प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.