जौनपुर

जौनपुर जनपद के लायन्स सेवा सप्ताह के तहत आजमगढ़ रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के लायन्स सेवा सप्ताह के तहत आजमगढ़ रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों में कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच और इसके उपचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के संयोजक लॉयन डॉ. एस.एल. गुप्ता तथा सह संयोजक लॉयन प्रवीण श्रीवास्तव रहे। लायन्स क्लब के अध्यक्ष लॉयन सतीश गुप्ता ने कहा कि बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच करानी चाहिए, जिससे समय पर उपचार शुरू किया जा सके।
लायन्स सप्ताह कार्यक्रम संयोजक लॉयन सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना लायन्स क्लब की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों को विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सचिव रीतेश आर्य, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लॉयन अरुण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष लॉयन मनोज जायसवाल, फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट लॉयन महेंद्र जायसवाल, लॉयन अंकित, लॉयन रोमिल एवं डॉ. सौरभ जायसवाल सहित लायन्स क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि समय पर पहचान, जांच और उपचार से बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर दिशा दी जा सकती है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













