मऊ

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के खुशामदपुर गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अचानक मिट्टी की दीवार गिरने से करीब 65 वर्षीय मुनाकी देवी मलबे में दब गईं,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के खुशामदपुर गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अचानक मिट्टी की दीवार गिरने से करीब 65 वर्षीय मुनाकी देवी मलबे में दब गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं, दीवार के दूसरी तरफ सो रही उनकी बेटी ममता के पैर में भी हल्की चोट आई है।
रात में हुआ हादसा
पीड़ित महिला के बेटे बुद्धिराम प्रजापति ने बताया कि रात करीब 12:20 बजे पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ मिट्टी की दीवार पूरी तरह ढह गई। मुनाकी देवी दीवार के पास ही चौकी पर सो रही थीं, जो दीवार गिरने से टूट गई।
ग्रामीणों ने की मदद
हादसे की आवाज सुनकर तुरंत आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भारी मलबा हटाकर मुनाकी देवी को बाहर निकाला। परिजनों ने उन्हें गांव के ही एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लेखपाल को भी अवगत करा दिया गया है, और ग्रामीणों द्वारा मौके की फोटो व वीडियो भी भेजे गए हैं। लेखपाल ने स्थिति की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













