गांव उतराई में मिशन शक्ति के तहत हुआ महिला जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा और हेल्पलाइन की मिली जानकारी

मऊ

मऊ पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ की टीम ने उतराई गांव में एक विशेष महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ की टीम ने उतराई गांव में एक विशेष महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों को उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं और महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्महत्या की रोकथाम, घरेलू हिंसा तथा विवाहित महिलाओं के साथ होने वाले दहेज उत्पीड़न और हत्या जैसी घटनाओं को रोकने के प्रति जागरूक किया। साथ ही, अविवाहित छात्राओं और युवतियों को हिदायत दी गई कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या बदसलूकी होती है, तो वे बिना डरे तुरंत पुलिस की मदद लें।

हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों के लिए विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की तमाम महिला हितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं और बच्चियों के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समाज में ऐसी जागरूकता बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा बहू और गांव की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक अनुराधा चौधरी, कांस्टेबल दीपशिखा और आकांक्षा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.