मऊ

मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में शनिवार देर रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पैदल जा रहे 50 वर्षीय राजू कनौजिया को पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में शनिवार देर रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पैदल जा रहे 50 वर्षीय राजू कनौजिया को पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजू कनौजिया को तुरंत एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फतेहपुर मंडाव पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













