मऊ में दशहरा और दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज: डीजे और शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सख्त

मऊ

मऊ जिले में आगामी दशहरा, दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और भरत मिलाप के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

मऊ: जिले में आगामी दशहरा, दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और भरत मिलाप के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

बैठक में 10 अक्टूबर से शुरू हो रही रामलीला को लेकर सड़क, बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीजे केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही बजाए जा सकेंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पूजा समितियों से प्रतिमा स्थलों और शोभायात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है। साथ ही, शोभायात्रा में शराब के सेवन पर रोक और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने सफाई और पेयजल व्यवस्था बेहतर रखने का आश्वासन दिया है। पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.