प्राथमिक विद्यालय नगला भीमपुर में हुआ वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान का आयोजन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर क्षेत्र के ग्राम भीमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका मुनेश कुमारी के सानिध्य में छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर क्षेत्र के ग्राम भीमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका मुनेश कुमारी के सानिध्य में छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ईको क्लब मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को पौधों की देखभाल, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का महत्व बताया गया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया गया।

प्रधानाध्यापिका मुनेश कुमारी ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.