फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर के सिटी कैंपस में शनिवार को प्री-नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-कक्षा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर के सिटी कैंपस में शनिवार को प्री-नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-कक्षा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल वाटिका सहित विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला, प्रतिभा और सृजनशीलता का मनमोहक प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक परिधानों में सजकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और हर्ष के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास होता है।

प्रतियोगिता के परिणाम में प्ले कक्षा में अनूप प्रथम और यशित द्वितीय रहे। बाल वाटिका-1 में विनव प्रथम, श्रेयान द्वितीय और सुबदीप तृतीय स्थान पर रहे। बाल वाटिका-2 अ में वानी प्रथम, अव्यया द्वितीय और कीर्ति तृतीय रहीं। बाल वाटिका-2 ब में आयांश प्रथम, वेदांश द्वितीय और तेजस तृतीय रहे।

बाल वाटिका-3 ब में सात्विक प्रथम, लव्या द्वितीय और अनन्या तृतीय रहीं। बाल वाटिका-3 अ में अदिति प्रथम, दृश्या द्वितीय और नव्या तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 1 अ में खुशी व प्रियंक प्रथम, आरवी द्वितीय और अवया तृतीय रहे। कक्षा 1 ब में नित्य प्रथम, आध्या द्वितीय और भवानी तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 2 अ में मिशिका प्रथम, जानवी द्वितीय और नव्या तृतीय रहीं, जबकि कक्षा 2 ब में कार्तिक प्रथम और वेदांग द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कक्षा अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.